मधुमास छिपा है कहीं वनवास छिपा है।
चिट्ठी के शब्द शब्द में अहसास छिपा है।
सम्बोधनों से हीन, शब्दहीन, अर्थमय
वाक्यों का वो अजीब सा विन्यास छिपा है।।
चिट्ठी के शब्द-शब्द में इतिहास छिपा है।
उच्छ्वास छिपा है कहीं उल्लास छिपा है।
जीवन के ख़ास राज़ की चाबी हैं चिट्ठियाँ ,
मत पूछिए कि इनमे कौन ख़ास छिपा है।।
चिट्ठी के शब्द शब्द में अहसास छिपा है।
सम्बोधनों से हीन, शब्दहीन, अर्थमय
वाक्यों का वो अजीब सा विन्यास छिपा है।।
चिट्ठी के शब्द-शब्द में इतिहास छिपा है।
उच्छ्वास छिपा है कहीं उल्लास छिपा है।
जीवन के ख़ास राज़ की चाबी हैं चिट्ठियाँ ,
मत पूछिए कि इनमे कौन ख़ास छिपा है।।
No comments:
Post a Comment