Thursday, March 13, 2014

ग़ज़ल


शाख पतझड़ ने  जब  सताई है।
आँख  रह रह  के  डबडबाई है।।


छोड़   तन्हा   चले   गये   अपने,
अब  न  देता कोई  दिखायी  है।।

कौन   सी    बूँद   मेंट   दे  जाने,
ज़ीस्त   जैसे  कि   रोशनाई  है।।
 
बारहा   इक   खता  हुयी  हमसे,
पीर  होरी   की  हमने  गाई  है।।

हलकू  कम्बल  नहीं खरीद सका
पूस   की   रात   लौट  आयी है।।

क्या  बुरा  सोचना  किसी  का भी
मुझमें   शायद   यही   बुराई   है।।

आपको  देख  कर  कहा  दिल  ने
जिंदगी     सिर्फ    आशनाई   है।।

"राज"  ईमां   न   बेच   पाये  जब
लाश  रिश्तों  की  तब  उठायी है।।

खुद   मिटी   और   दे  गयी   रंगत,
प्रीत   मेंहदी  ने   यूँ    निभाई   है।।

डॉ राजीवराज
12/03 /14

Wednesday, October 9, 2013

बजी है रागिनी

निकल आया अचानक ज्यों रुपहला चाँद बादल से।
कली ज्यों मुस्कराई है छुअन पर ओस के जल से।
उमस के बीच में सहसा लगी ठण्डी हवा बहने, 
बजी है रागिनी निश्चित तुम्हारी शोख पायल से।।
डॉ राजीवराज 
9012780006

जग ने समझा हमने गीत सुनाये हैं

जब जब दर्द आदमी का उपहास बना।
मानस वैभव की चौखट का दास बना।
अर्थ अर्थ बस अर्थ अनबुझी प्यास बना।
छल का ही पर्याय जबकि विश्वास बना।
मन के आसमान से शब्दों के पंछी
उड़कर अधरों की डाली पर आये हैं।
जग ने समझा हमने गीत सुनाये हैं।।

अजब सभ्यता की यह नूतन भोर है
मानवता का ही क्रंदन चहुंओर है
फुटपाथों से मंदिर की सीढ़ियों तलक
भूख ने सत्ता फैला ली पीढ़ियों तलक
हमने उस माँ के आँसू पोंछे जिसने
सूखी छाती से बच्चे बहलाये हैं।।
जग ने ...........

खेतों में संगीन उगाने वालों को।
खादी पहने बीन बजाने वालों को।
प्यार की बस्ती पर सोने की तोपों से
मतलब की बारूद उड़ाने वालों को।
अभिनन्दन में मधुर सुगन्धित हार नहीं
हमने शब्दों के अंगार चढ़ाए हैं।।
जग ने........

सुलग सभ्यता रही,आग ही आग दिखे।
अपनी अपनी ढपली अपना राग दिखे।
जाति ,क्षेत्र , मज़हब में बाँट रहे धरती
पहन हंस के कपड़े उड़ते काग दिखे।।
परिवर्तन हित संस्कार शालाओं में
हमने तो बस क्रांति बीज बिखराए हैं।।
जग ने.........

भावों की नगरी का कोई बंजारा,
राजनगर में भटका जब मारा मारा
सारी उम्र व्यक्त होने को तड़पा है
प्रेम सदा निर्धन का बेबस बेचारा
कितनी आँखों की लावारिस बूंदों पर
अंजुरी में ले हमने शब्द सजाए हैं।।
डॉ राजीव राज

Wednesday, July 31, 2013

ग़ज़ल

इस मन में ही बीज नफरतों का फलता है।
और इसी में प्यार का पंछी भी पलता है।।

ये तो फितरत थी अपनी कि बन गए बख्तर।
वर्ना खंज़र  में भी फ़ौलाद वही ढलता है।।

रात जो स्याह अँधेरे का महासागर है।
वहीँ से रौशनी का देवता निकलता है।।

खोल सावन ने घटाओं के दिए हैं जूड़े । 
लबों पे आज कोई गीत सा मचलता है।।

चाँद को देख फिर से  रूठ गया है नादाँ 
दिल है कान्हा खिलोनों से कब बहलता है।।

डॉ राजीव राज
इटावा 

  

Monday, April 29, 2013

नन्हा कुबेर....

वह बच्चा
जो चीख मारकर
माँ का आँचल पा लेता है।
प्रभु सा संबल पा लेता है।
वह नन्हा कुबेर किस्मत का,
ममता की दौलत है जिसपर, मैं हूँ।
मुझको माँ से बहुत प्यार है।।

वह बच्चा
जो पाँव बढ़ाकर
जीवन की अनजान डगर पर
चला, गिरा तो सदा संभाला।
अन्न दिया और जिसको पाला।
ऋण धरती का जिसके तन पर,मैं हूँ।
मुझे धरा से बहुत प्यार है।।

वह बच्चा
जो यौवन रथ पर
चढ़ने को दिखता है तत्पर।
संस्कृति का पोषण करने को,
बदरंग सभ्यता में इन्द्रधनुष के रंग भरने को
भटक रहा है,झटक रहा है नन्हे कर,मैं हूँ।
मुझे सृजन से बहुत प्यार है।।

डॉ राजीव राज
९४१२८८000६ 



Sunday, April 28, 2013

BAAL KAVITA - BACHCHA


og cPpk]
tks ph[k ekjdj
ekW dk vkWpy ik ysrk gSA
izHkq lk lEcy ik ysrk gSA
og uUgk dqcsj fdLer dk]
eerk dh nkSyr gS ftlij]eSa gwWA
eq>dks ekW ls cgqr I;kj gSSSAA

og cPpk]
tks ikWo c<+kdj
thou dh vutku Mxj ij
pyk]fxjk rks lnk lWaHkkykA
vUu fn;k vkSj ftldks ikykA
_.k /kjrh dk ftlds ru ij]eSa gwWA
eq>s /kjk ls cgqr I;kj gSAA

og cPPkk]
tks ;kSou jFk ij
p<+us dks fn[krk gS rRijA
laLd`fr dk iks’k.k djus dks
lH;rk esa bUnz/kuq’k ds jax Hkjus dks
epy jgk gS]>Vd jgk gS uUgsa dj]eSa gwWA
eq>s lztu ls cgqr I;kj gSAA

डॉ राजीव राज 


Tuesday, March 19, 2013

होली का रंग चढ़ा है

होली का रंग चढ़ा है जब से उमंग पर,
महुए ने मस्तियाँ लिखी हैं अंग अंग पर,
चाहत की मांग में भरा सिन्दूर प्यार ने,
थिरकी है फाग फिर से मन की मृदंग पर।।